ओपन रैपिड शतरंज में बिलासपुर के वेदांत बने विजेता

छत्तीसगढ़ संवाददाता दुर्ग, 31 मार्च। एकेडमी 360ए द्वारा द्वितीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन रविवार 29 मार्च को महावीर कॉलोनी दुर्ग स्थित परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने करते हुए अपने वक्तव्य से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से 115 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 35,000 रु. से अधिक की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफियां वितरित की गईं, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी रहे- प्रथम वेदांत जायसवाल बिलासपुर , द्वितीय यश सिंह रायपुर, तृतीय ईशान सैनी दुर्ग से। विभिन्न आयु वर्ग में शानवी झा, मेधांश शोरी, तुषार यादव, भावेश महेश्वरी, माघी सिंह, सर्वेश लिल्हरे, चेतस मंडले, प्रांजल सिंह, परिधि लिल्हरे, गुणवंत साहू, युवराज साहू, भव्य टाटिया, चारवी मंडले, निशिता देवांगन, आलिया सी एम, सार्थक वर्मा ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एकेडमी 360ए की ओर से आशीष सुराना ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों को ऐसा मंच देना है जहां वे अपने सपनों को पहचानें, उन्हें आकार दें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इसी दिशा में हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और रणनीतिक सोच को विकसित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अनुभव देने और संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।