एसईसीएल में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की हुई शुरुआत

मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस छत्तीसगढ़ संवाददाता बिलासपुर, 6 जून। एसईसीएल मुख्यालय ऑडिटोरियम में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और महिला मंडल की सदस्यों की मौजूदगी में पर्यावरण ध्वज फहराकर की। इसके बाद कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत भी बजाया गया। इस मौके पर पर्यावरण दर्पण पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसमें एसईसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिखाया गया है। सीएमडी हरीश दुहन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद एक नुक्कड़ नाटक का मंचन अग्रज नाट्य दल द्वारा किया गया, जिसने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और खूब सराहना बटोरी। दुहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और इस्तेमाल की गई प्लास्टिक को रिसाइकल कर दोबारा उपयोग में लाएं। पर्यावरण दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मंच पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत भी एसईसीएल मुख्यालय में हुई। इस दौरान सीएमडी हरीश दुहन समेत सभी निदेशकों, महिला मंडल की सदस्याओं और अधिकारियों ने मिलकर औषधीय, फलदार और अन्य पौधों का रोपण किया। एसईसीएल ने इस अभियान के तहत मुख्यालय सहित छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सभी ऑपरेशनल क्षेत्रों में 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।