उमरिया में वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत:NH-43 पर करकेली के पास हादसा; पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दिया

उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर रविवार रात सड़क हादसे में एक कालरी कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना करकेली के पास हुई, जहां वाहन की टक्कर से युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुशील सिंह बघेल (37) के रूप में हुई है, जो चपहा कॉलोनी, उमरिया के निवासी थे। वे एसईसीएल में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, सुशील उमरिया की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात भर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। अब पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।