उमरिया में बारिश से जनजीवन प्रभावित:दलहन-तिलहन के लिए नुकसान; धान खरीदी केंद्रों में किसान हुए परेशान

उमरिया जिले में अचानक हुई बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। रिमझिम बारिश के बाद अचानक तेज बारिश होने लगी। तेज बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। अचानक मौसम के मिजाज बदलने के बाद सड़कों पर आवागमन रुक गया। बारिश गेहूं और रबी की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। वहीं दलहन और तिलहन की फसल को भी बताया गया है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में लगभग सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। जो अभी भी चल रहा है। कुछ समय के लिए तेज बारिश भी शुरू हो गई थी। कृषि विभाग के अधिकारी आर एन सिंह परिहार ने बताया कि पहली बारिश है। किसानों के लिए अमृत वर्षा है। किसानों को सिंचाई नहीं करना पड़ेगी। सभी फसलों को अभी फायदा है। बारिश के बाद भूमि में नमी आ जाएगी।