उत्साह के साथ मना राष्ट्रीय एकता दिवस

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद,1नवम्बर। शुक्रवार को गुड शेफर्ड विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। जिसके पश्चात प्राचार्य एम श्रीनिवास राव ने छेात्रों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे भारत देश के विभिन्न प्रांतों के रंग बिरंगी परिधानों में सुंदर प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता का राष्ट्रीय भावना से ओत.प्रोत संदेश दिया। उप.प्राचार्य मिताली गुरुंग ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार रूप दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।