आरएसएस हिन्दू समाज के स्वावलंबन के लिए निरंतर काम कर रहा-सविता

छत्तीसगढ़संवाददाता महासमुंद, 31 मार्च। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिन्दू समाज के स्वावलंबन हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। यह अनुशासन के साथ-साथ समय की कीमत भी बताता है। आरएसएस समाज को सबल बनाने का कार्य करता है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित हिन्दू नववर्ष उत्सव में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी दीदी सविता निषाद ने कही। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ होता है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की। रामजी का राज्याभिषेक, विक्रम संवत का प्रारंभ, शक्ति और भक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का प्रारंभ भी इसी दिन से होता है। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाग कार्यवाह ठाकुर राम ने कहा कि भारतीय काल गणना वैज्ञानिक एवं शोध परक है। सूक्ष्म काल गणना है। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति का कोई सानी नहीं। कला और विज्ञान के क्षेत्र में संपन्न है हमारा भारत वर्ष। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज ही के दिन हुआ था। इसलिये इस उत्सव में स्वयं सेवकों के लिये आदय सरसंचालक प्रणाम का आयोजन होता है। जो वर्ष में एक ही बार होता है। उन्होंने आगे बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। देश में संघ 40 से अधिक संगठन विविध क्षेत्रों में समाज़ के बीच कार्य कर रहे हैं। देश ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व के निगाहें संघ की ओर है। संघ का कार्य समाज का कार्य है। समाज संगठित हो, सबल हो यही संघ का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संघ सिर्फ शाखा लगाता है। जिसमें स्वयं सेवक संस्कारित होकर हिन्दू समाज के प्रति स्वावलंबन हेतु कार्य करता है। शाखा में आने से मलिनता दूर होती है। विभाग प्रचारक ने कहा अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास और अपनी कार्य पद्धति पर निष्ठा से ही भारत परम वैभव के शिखर पर पहुंचेगा। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन पश्चात हुआ। अमृत वचन, सुभाषित व गीत पश्चात अतिथि उद्बोधन हुआ।