आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा से गूंज उठा भवन-चेंबर

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान-कार्यक्रम रायपुर, 16 अगस्त। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर शहीद विभूतियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेम्बर ने बताया कि उपस्थित चेम्बर पदाधिकारीकरण एवं व्यापारी संगठनों के प्रमुख तथा व्यापारी गणों ने अपने घर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे झंडे को लगाने का प्रण लिया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त द्वय श्री यू.एस.अग्रवाल एवं श्री विनोद पांडेय जी, श्री निशिकांत झा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चेम्बर ने बताया कि रायपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री विनोद पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने आजादी के महत्व को समझना है, आम नागरिकों के बीच हम इस संदेश को कैसे पहुंचायें, यह सब चेम्बर के माध्यम से प्रदेश के सभी लोगों तक पहुंच सकता है। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आज से ही राष्ट्र ध्वज फहराने का कष्ट करें वह भी पूरे सम्मान के साथ। आप इसकी शुरूआत करेंगे तो अन्य लोग भी जागरूक होकर अपने घरों में भी राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे। इस तरह हम पूरे प्रदेश को संदेश देने में सफल रहेंगे। श्री पारवानी ने बताया कि एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से झंडे को घर एवं अपने व्यापारिक संस्थानों में लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।