आज निकलेगी किसान कांग्रेस यात्रा:पुलिस की रहेगी हर गतिविधि पर नजर

जिला कांग्रेस कमेटी ने 20 सितंबर को देवास में बड़ी किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया है। इसके लिए जिले भर से कांग्रेसियों के देवास पहुंचने की उम्मीद है। दोपहर 1 बजे स्थानीय भोपाल चौराहा स्थित ओलंपिक ग्राउंड से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा ट्रैक्टर रैली प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, तुकोगंज रोड, जवाहर चौक, विजया रोड़, मंडी धर्मशाला, बस स्टेंड़, नगर निगम एबी रोड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। जहां कांग्रेसी किसानों के हित में अपनी विभिन्न समास्याओं के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। मुख्य रूप से कांग्रेसी किसान न्याय यात्रा के माध्यम से सोयाबीन का मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इधर मामले में सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि शहर में न्याय यात्रा को लेकर बल लगाया जाएगा। हर गतिविधि पर नजर रहेगी।