अग्नि सुरक्षा सप्ताह: नगर सेना व अग्निशमन दल ने निकाली जागरूकता रैली

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 अप्रैल। 14 से 20 अप्रैल तक चल रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कोण्डागांव नगर में नगर सेना एवं अग्निशमन दल द्वारा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इस रैली की अगुवाई नगर सेना के एएसआई भान सिंह मार्को ने की।
उन्होंने जानकारी दी कि रैली की शुरुआत नगर सेना मुख्यालय, महात्मा गांधी वार्ड से हुई, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान जवानों ने नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आगजनी की स्थिति में आवश्यक उपायों की जानकारी देने वाले स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया।
रैली का उद्देश्य आम जनता को आग की घटनाओं से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी देना था, जिससे समय रहते खतरे को रोका जा सके। यह आयोजन नागरिक सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।