SI भर्ती- नशे में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को निकाला:कैंची से काटे शर्ट के बटन; कान चेक किए, कुंडल खुलवाए; हाथों में बंधे धागे तोड़े

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर शुरू हुआ। इसके लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थी एंट्री नहीं मिलने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। अलवर के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर पर एक अभ्यर्थी शराब के नशे में परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों को पता चला तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई। जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही प्रवेश दिया गया। कुंडल और रबर बैंड खुलवाए भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगे रबर बैंड खुलवाए गए। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही स्टूडेंट्स के जूते उतरवा दिए गए। स्टूडेंट्स को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा। दूसरी पारी में जनरल नॉलेज का एग्जाम दूसरी पारी में जनरल नॉलेज की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक बजे शुरू होगी। एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे। साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS… …. SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…