75 से अधिक मतदाताओं के नाम विलोपित करने फॉर्म-7 भरा, एफआईआर की मांग

छत्तीसगढ़ संवाददाता
लखनपुर (सरगुजा), 27 फरवरी। नगर पंचायत लखनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदाता सूची से 75 से अधिक लोगों के नाम विलोपित करने हेतु फॉर्म-7 भरकर जमा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी, मुस्लिम समुदाय तथा भाजपा के बीएलए ने संयुक्त रूप से लखनपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नगर में कई पीढिय़ों से निवास कर रहे विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण तरीके से मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म-7 भरकर जमा किए गए। हालांकि अंतिम प्रकाशन में किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटा है, लेकिन दो व्यक्तियों द्वारा एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को चयनित कर आवेदन प्रस्तुत किए जाने को गंभीर मामला बताया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद इदरीश खान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, सूरज सिंह पैकरा, पार्षद बबलू मझवार, भाजपा बीएलए महमूद खान, अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन और न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी भी दी गई है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि कई पीढिय़ों से लखनपुर में रह रहे लोगों को अन्यत्र निवासरत या मृत दर्शाकर फॉर्म-7 भरना गंभीर षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में सभी के नाम सुरक्षित हैं, फिर भी इस तरह की हरकत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा गया है।
वहीं भाजपा बीएलए महमूद खान ने आरोप लगाया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 जमा किया गया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा पार्षद समीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी, वार्ड क्रमांक 6 की पूर्व पार्षद आसमा बेगम सहित उनके परिवार के छह सदस्यों और 75 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया गया था। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण षड्यंत्र बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।