5 हजार के इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार:छतरपुर में 51 हजार की अवैध शराब के साथ पकड़ाया, आरोपी खेत में बनी झोपड़ी से शराब बेंचते थे

छतरपुर के गुलगंज थाना पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी आरोपी राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 51,000 रुपए कीमत की अवैध शराब बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मई 2025 में रात्रि गश्त के दौरान ग्राम मझगवां खुर्द के एक खेत में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 11 पेटियों में कुल 99 लीटर देशी मसाला, प्लेन और अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की थी। इस छापेमारी के बाद आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया था। 5000 का था इनाम एसपी अगम जैन ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद गुलगंज थाना पुलिस ने लगातार जांच और तलाश के बाद राजवीर सिंह को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजवीर सिंह के पास से बरामद शराब और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गुलगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली है।