30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म:गांव के ही व्यक्ति पर मामला दर्ज; इधर मायके आई महिला लापता

इंदरगढ़ थाना अंतर्गत एक गांव में 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरुवार देर रात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला के मुताबिक, वह गुरुवार की दोपहर खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव की नहर के पास उसे गांव का एक व्यक्ति मिला। जो उसे जबरदस्ती पकड़ कर नहर के ऊपर स्थित डांग में ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई। फिर महिला थाने आई और मामला दर्ज कराया। इधर मायके से महिला लापता गोदन थाना अंतर्गत एक गांव से 20 वर्षीय नवविवाहता लापता हो गई। महिला अपने मायके में थी। जो 28 अगस्त की शाम अपने पिता से शौच की कहकर घर से निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश हर जगह की पर उसका कुछ पता नहीं चला। थक हार कर परिजन थाने पहुंचे और गुरुवार रात गुमशुदगी दर्ज कराई।