24 घंटे तक पहचान नहीं हुई तो शव दफनाया:परिजनों की तलाश जारी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

आगर मालवा के बड़ौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद नगर पालिका की मदद से शव को गुरुवार दोपहर मोती सागर तालाब के पास स्थित श्मशान घाट में दफनाया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय के अनुसार, मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि यदि मृतक के परिजनों का पता चलता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।