सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सीएम से की मुलाकात

मांग-समस्याओं से कराया अवगत छत्तीसगढ़ संवाददाता जशपुरनगर,7 अगस्त। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सीएम से मुलाकात कर अपनी मांग एव समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर भोय के नेतृत्व में जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार गोकुलानंद यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया कि जशपुर जिला में प्रधान पाठक ई एवं टी संवर्ग का रिक्त पद है। पूर्व पद्दोन्नति के समय पूरक सूची नहीं बनाये जाने के कारण पद्दोन्नति नहीं हो पाई। वर्तमान में सहायक शिक्षकों का पांच वर्ष पूर्ण हो गया है, उनको विभागीय पद्दोन्नति का लाभ दिया जाए। बलरामपुर जिला में 1180 प्रधान पाठकों को 14 अक्टूबर 2022 को पद्दोन्नति आदेश जारी किया गया, लेकिन तत्कालीन कलेक्टर बलरामपुर ने सभी पदस्थापना को 20 अक्टूबर 2022 को निरस्त कर कर दिया एवं इससे दुखी होकर कुछ साथी हाईकोर्ट की शरण में चले गए एवं हाईकोर्ट से स्थग्न ले आये, लेकिन बहुत शिक्षक साथी कोर्ट में न जाकर विभागीय पदस्थापना का इंतजार कर रहे हंै। बलरामपुर के 1180 प्रधानपाठक का पदांकन करने का एवं उचित निराकरण के लिए आग्रह किया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर अगस्त 2023 में हड़ताल अवधि का वेतन विकासखंड राजपुर जिला बलरामपुर का आज तक नहीं मिलने की जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया।