सवारियां चढ़ा रही बस को आयशर ने टक्कर मारी:इंदौर-अहमदाबाद हाईवे में बावड़ी बस स्टैंड पर हादसा; तीन लोग मामूली घायल

झाबुआ जिले में शनिवार सुबह इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सवारियां चढ़ा रही एक यात्री बस को पीछे से आए अनियंत्रित आईशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पिटोल से करीब 5 किलोमीटर दूर बावड़ी बस स्टैंड पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बावड़ी बस स्टैंड पर सवारियां चढ़ाते समय हुई टक्कर जानकारी के मुताबिक, मां शक्ति बस (MP45P0261) राणापुर से कुंदनपुर और पिटोल होते हुए झाबुआ की ओर जा रही थी। सुबह करीब 8:30 बजे बस बावड़ी बस स्टैंड पर रुककर यात्रियों को बस में बैठा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आईशर वाहन (MP13G4628) ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी हादसे में तीन यात्रियों को हल्की खरोंचें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक देखभाल दी गई। सूचना मिलने पर पिटोल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।