सेल्स एक्जीक्यूटिव से रेप:इंस्ट्राग्राम पर 2 साल से दोस्ती कर देता रहा शादी का झांसा

इंदौर के भंवरकुआ में एक सेल्स एक्जीक्यूटीव से रेप का मामला समाने आया है। आरोपी भिंड का रहने वाला है। जिसने दो साल तक दोस्ती का झांसा देते हुए पीड़िता को प्रेम सबंधो में उलझाकर रखा और कुछ दिन पहले विवाद कर भगा दिया। पीड़िता ने परेशान होकर संपर्क नही होने पर सहेली को बात बताई। इसके बाद थाने आकर आरोपी पर केस दर्ज करा दिया। भंवरकुआ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक कॉल सेंटर पर सेल्स एक्जीक्यूटीव के पद पर काम करने वाली युवती की शिकायत पर अनुज पुत्र शिवभान राजावत निवासी ग्राम बगियापुरा तहसील लहार भिंड के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। बाद में अपना मोबाइल बंद कर उसे ब्लॉक कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दिंसबर 2022 में दोनो की इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद दोनो की दोस्ती प्यार में बदल गई। अनुज ने उसे प्रपोज किया और कहां कि वह उससे प्यार करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद अपने काम के लिये इंदौर से चले गया। इस बीच दोनो की बातचीत होती रही। एक दूसरे से मिलते रहे। 24 अगस्त 2024 को अनुज इंदौर आया। शादी की बात करने का कहते हुए अपने दोस्त राज राजावत के किराये के रूम पर भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ले गया। यहां शादी की बात के बीच फिर सबंध बनाने की बात करता रहा। लेकिन उससे कहां कि उससे पहले शादी को लेकर जबाव दे। इसके बाद वह गुस्सा हो गया। उसने यहां झगड़ा किया। अपशब्द कहे ओर कहां कि अब कोई रिश्ता नही रखना। इसके बाद वह मौके से चले गया। उसने युवती से कहां कि जो बने वह कर लेना। झगड़े के बाद भी अनुज से संपर्क करने की बहुत कोशिश की। लेकिन उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। यह बात पीड़िता ने अपनी सहेली को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में कारवाई करवाई।