सीजन में पहली बार 15°C पर पहुंचा रात का पारा:सुबह और शाम को ठंड का दिखाई देने लगा असर; अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की आई कमी

देवास में इस सीजन में पहली बार रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ ही इन दिनों सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। रात के साथ दिन के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिनों पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री के ऊपर बना हुआ था लेकिन अब अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
पिछले वर्ष नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया था लेकिन इस वर्ष आधा नवंबर बीतने को है बावजूद इसके ठंड का असर कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।