सागर में धूप ने झुलसाया, पारा 40॰ पार:तल्ख धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान, लू से बचाव की एडवाइजरी जारी

सागर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मई का आधा महीना बीत चुका है। तापमान इस बार भले ही अधिक दर्ज नहीं हो रहा लेकिन गर्मी और उमस में कोई कमी नहीं है। सागर में दिन का तापमान 40॰ सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग उमसभरी गर्मी से परेशान है। दिन के साथ रात में भी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह से तल्ख धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर के समय झुलसा देने वाली धूप पड़ी। धूप के कारण बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 40.8॰ और न्यूनतम पारा 28.3॰ सेल्सियस पर पहुंच गया है। बादल, हवाओं के साथ गर्मी दिखाएगी असर मौसम विभाग के अनुसार, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन इस समय सक्रिय हैं। इनका असर मप्र समेत सागर में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण आंधी और बारिश हो रही है। वहीं अब गर्मी का असर भी शुरू हो गया है। अगले चार दिन तक आंधी, बारिश के साथ लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने का अनुमान बना हुआ है। हीट स्ट्रोक के प्रकोप से बचाव की एडवाइजरी जारी जिले में तापमान औसत से अधिक होने की संभावना है। इसके कारण अधिकांश भागों में लू हीट स्ट्रोक की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसको देखते हुए सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने हीट स्ट्रोक से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में लू के प्रबंधन के सभी उपाय रखें। बाह्य रोगी कक्ष में बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही ठंडे जल की व्यवस्था की जाए। धूप से आकर एकदम न पिएं ठंडा पानी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ठंडे पानी और कूलर की सहायता से शरीर का तापमान नियंत्रित करें। ढीले सूती कपड़े पहने। प्रभाव को कम करने के लिए विशेष प्रकार के सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके त्वचा को साफ और शुष्क बना कर रखें। इससे संक्रमण की संभावना कम होती है। घर से बाहर जाते समय पीने का पानी साथ में लेकर जाए। अगर तेज धूप में थे तो एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।