शाला प्रवेश उत्सव-साइकिल वितरण समारोह

लुण्ड्रा विधायक हुए शामिल छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर,29 जुलाई। लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के ग्राम जमगवां, कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल मे शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नव प्रवेशी बच्चों के माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा करा शाला प्रवेश कराते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत अतिथियों के हाथों निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया है। शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल की घंटी बजाकर छात्राओं ने अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में भैया लाल साहू, पारस राजवाड़े, सूर्य बहादुर सिंह, तारावती उइके, गणेश्वरी राठिया, सुदर्शन सिंह, राजा यादव संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे।