वर्तमान को खुशहाल बनाकर जीना सीखें-कौशल्या साय

मातृ दिवस पर समर कैंप उमंग 2026 का समापन समारोह छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर, 11 मई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय सेवा केन्द्र चोपड़ा पारा द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर मां-सुखी परिवार की आधारशिला है विषय पर कार्यक्रम एवं नौ दिवसीय समर कैंप उमंग 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या साय थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत एवं ब्रह्माकुमारीज संचालिका बीके विद्या दीदी मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने मातृशक्ति एवं पितृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान ही हमारी जिंदगी है, जो पल मिला है उसे खुशी से जी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को बहस और टीका-टिप्पणी में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने यातायात सुरक्षा, नशामुक्त जीवन और बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता जो संस्कार बच्चों में देखना चाहते हैं, उन्हें पहले स्वयं अपनाना होगा। माताएं अपने अंदर की शक्तियों को जागृत कर घर को देवालय बनाएं और मौन की शक्ति अपनाकर तनावमुक्त जीवन जिएं। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि सास-ससुर बहू को बेटी की तरह अपनाएं और बहू भी सास-ससुर को माता-पिता समान सम्मान दे, तो वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा हर वर्ष समर कैंप के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित किए जाते हैं। वहीं बीके विद्या दीदी ने मां को परिवार की प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि मां ही बच्चों को जीवन के प्रारंभिक संस्कार देती है। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान एवं सकारात्मक सोच को खुशहाल परिवार की नींव बताया। कार्यक्रम में समर कैंप के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समर कैंप अवार्ड 2026 बॉयज वर्ग में राजेश्वर साहू एवं गल्र्स वर्ग में अदिति तिवारी को प्रदान किया गया। बच्चों ने अपनी माताओं को गुलदस्ता एवं उपहार देकर मातृ दिवस मनाया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता, करता राम गुप्ता, भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पार्षद आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके प्रतिमा ने किया।