लापता महिला और 2 बच्चों का शव कुएं में मिला:बीसावाड़ी गांव की घटना, बंडोल पुलिस जांच में जुटी, पति से हुआ था विवाद

सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत बीसावाड़ी गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों का शव कुएं मे मिला है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगो ने बीसावाड़ी ग्राम के पास बने कुएं में एक महिला और 2 बच्चों के शवों को देखा। जिसकी सूचना बंडोल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के पीछे असल कारण क्या है अब तक पता नहीं मौत के पीछे असल कारण क्या है इसका पता नहीं चला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि पति से विवाद के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तीनों के शव कुएं में सड़े-गले स्थिति में मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटा बेटी को लेकर घर से निकली थी महिला बंडोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बीसावाड़ी निवासी राजकुमारी धुर्वे उम्र 28 वर्ष अपने बेटे रुद्रांश उम्र 5 वर्ष व बेटी सान्या उम्र 3 वर्ष के साथ 14 अगस्त को लेकर कहीं चले गई थी। अगले दिन उसके पति सवींद्र धुर्वे ने बंडोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन ने मिलकर राजकुमारी की काफी तलाश की, लेकिन तीनों का कहीं सुराग नहीं लगा था। महिला का पति के साथ विवाद हुआ था कल शाम को बीसावाड़ी गांव से करीब तीन किमी दूर एक कुएं में तीनों के शव सड़े गले हालत में मिले। राजकुमारी का अपने पति के साथ विवाद हुआ था। संभवतः गुस्से में आकर राजकुमारी ने अपने बच्चों लेकर घर से चली गई और कुएं में कूद गई। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सात साल पहले राजकुमारी का विवाह हुआ था। उसका पति खेती करता है। राजकुमारी का मायका राहीवाड़ा का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।