राहुल पर अभद्र टिप्पणी, कॉंग्रेस ने फूंका पुतला

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 18 सितंबर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश है। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री व शिवसेना विधायक का पुतला दहन किया गया। शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाज़ी करना व अमर्यादित भाषा बोलना अब इनकी ओछी राजनीति का प्रतीक बन चुका है। भाजपा के नेताओं व मंत्रियों ने हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग किया है,ऐसे बयानों से कांग्रेस नेता व कॉंग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत आहत है। भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत माफी माँगनी चाहिए, साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करना चाहिए।