रायसेन में दिन गर्म तो रातें सर्द, सेहत पर असर:न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम 30 डिग्री पर; उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद बढ़ेगी ठंड

रायसेन में बीते एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में कोई अंतर नहीं आया है, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर बना हुआ है। रात से सुबह तक हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है तो दिन में धूप का असर जारी है। कोहरे की धुंध भी छा रही है, मौसम सर्द-गर्म होने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा मध्य प्रदेश ठिठुरने लगता है इस बार 15 नवंबर से उत्तर से ठंडी हवाएं आ सकती हैं, जिससे ठंड का असर भी बढ़ जाएगा।