रामनगर-बावड़ियां ब्रिज पर डिवाइडर बनने के बाद यातायात शुरू:पहले ही दिन तीन वाहनों की टक्कर, डेढ़ माह पहले हादसों के कारण बंद किया गया था

देवास के रामनगर से बावड़ियां तक बने दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर बुधवार से फिर से यातायात शुरू कर दिया गया। लगातार हादसों के चलते डेढ़ माह पहले इसे बंद कर दिया गया था। अब प्रशासन ने ब्रिज के बीच में डिवाइडर बनवाकर यातायात बहाल किया है। इस फ्लाईओवर पर अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है। इनमें एक छात्रा की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ब्रिज को बंद किया था। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ब्रिज पर डिवाइडर का निर्माण किया गया, जो अब पूरा हो चुका है। तीन गाड़िया आपस में टकराई हालांकि बुधवार को यातायात शुरू होते ही पहले ही दिन ब्रिज पर तीन वाहन आपस में टकरा गए। वाहन चालक राहुल पांचाल ने बताया कि उनके आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी गाड़ी और पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए ब्रिज पर ट्रैफिक रुक गया। हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन को उम्मीद है कि डिवाइडर बनने के बाद फ्लाईओवर पर हादसे कम होंगे और यातायात सुचारु रहेगा।