मंडला में 24 घंटों में दर्ज हुई 1 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खतरे में, 40-50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मंडला में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है और बूंदाबांदी जारी है। गुरुवार से लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में 1 मिमी बारिश दर्ज की है। मसूर और गेहूं की फसलों को नुकसान की आशंका शुक्रवार की सुबह का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। यह गुरुवार के 18.8 डिग्री से अधिक है। गुरुवार शाम निवास क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मनेरी क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। इस मौसमी गतिविधि से मटर, चना, मसूर और गेहूं की फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 3.1 किमी और मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 24 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है। हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे निवास नगर, भीखमपुर, बिझौली, मानिकपुर, बिसौरा, अमगांव, पिपरिया और मेहरासिवनी सहित आसपास के गांवों में बारिश हुई। जिले में बीते 5 दिन का तापमान