भारत माता की मूर्ति को स्थापित करने की मांग

एबीवीपी ने निगम कार्यालय घेरा, तालाबंदी-चक्काजाम भी छत्तीसगढ़ संवाददाता अंबिकापुर,24 दिसंंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की मूर्ति को सम्मान जनक स्थान पर स्थापित करने एवं शहीदों के नाम पर प्रमुख मार्गों का नामकरण करने मंगलवार को नगर निगम अंबिकापुर के कार्यालय का घेराव किया गया। यह घेराव लगातार तीन घंटे तक चला, घेराव में निगम गेट तालाबंदी व चक्काजाम भी किया गया। विद्यार्थी परिषद प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी ने बताया कि अंबिकापुर नगर में स्थापित भारत माता की मूर्ति, जो कि हमारे राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का प्रतीक है, वर्तमान में नगर निगम के पुराने डंपिंग यार्ड में अत्यंत दयनीय स्थिति में पड़ी हुई है। यह स्थिति न केवल भारत माता का अपमान है, बल्कि नगर के नागरिकों एवं छात्र समुदाय की भावनाओं को भी आहत कर रही है। यह अत्यंत खेदजनक है कि नगर निगम द्वारा इसे सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने में कई वर्षों से उदासीनता बरती जा रही है। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रॉनी मिश्रा ने बताया कि सरगुजा क्षेत्र के सभी महान शहीद मेवालाल सरजूराम, टी.वी. राव, शिवदास जीवनराम, ज्ञानी दर्शन सिंह सरदार किशनसिंह, अन्न प्रसाद राधिका प्रसाद हलधर, उमेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह गिल, उत्तम सिंह गिल के सम्मान को सुनिश्चित करने हेतु नगर में स्थित कॉलेज, स्कूल, मैदान व मार्गों का नामकरण इन शहीदों के नाम पर किया जाए। इस विषय को लेकर अभाविप ने नगर निगम से यह मांग की कि भारत माता की इस मूर्ति को तत्काल प्रभाव से नगर के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। यह हमारी राष्ट्रीय धरोहर और अस्मिता का प्रतीक है, जिसे इस प्रकार उपेक्षित छोडऩा अनुचित है। घेराव में प्रमुख रूप से प्रदेश तकनीकी सह प्रमुख गोपाल सिंह, आस्तिक सिंह, लक्की सिंह, सृष्टि सिंह, सिद्धार्थ यादव, इनय साहू, रोहन मंडल, मयंक शुक्ला, अविनाश मंडल, हरीश, सूर्या दुबे, नूरे , कैफ़, राहुल, पीयूष, बहादुर, प्रेरणा मंडल, मोनू पवन,सूरज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।