सर्व आदिवासी समाज ने की थी गिरफ्तारी की मांग, किया था प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 4 अगस्त। भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सर्व आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन व रैली कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी।
सूत्रों के मुताबिक रविवार को भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता पर आदिवासी समाज के लोगों ने एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया था और अजय सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसके बाद सर्वआदिवासी समाज के लोगों ने हजारों की संख्या में बीजापुर में धरना प्रदर्शन व रैली कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं।
कलेक्टर व भाजपा नेता के बीच बहस का ऑडियो फैला था
कुछ दिन पहले ही बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय और भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह के बीच मोबाइल पर काफ़ी तीखी बहस हुई थी। दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद इस ऑडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।