छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 जून। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 6.837 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1,30,000) और एक मोटरसाइकिल ज़ब्त की गई है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाइकिल पर कथित रूप से गांजा छिपाकर नारायणपुर से बायपास रोड होते हुए कोण्डागांव की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-30 बायपास तिराहा (नया बस स्टैण्ड) पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।
चेकिंग के दौरान लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 27 बी 9652) को रोककर पूछताछ की गई। चालक ने अपनी पहचान अमित पोटाई कोण्डागांव के रूप में बताई। पुलिस के मुताबिक, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का दावा है कि आरोपी अमित पोटाई ने पूछताछ में बताया कि वह यह गांजा कोण्डागांव निवासी राजेश मण्डावी के कहने पर, उसे बेचने के लिए ला रहा था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि राजेश मण्डावी और निहाल पाटील कथित तौर पर कोण्डागांव शहर में पुडिय़ा बनाकर गांजा बेचने का काम करते हैं।
पुलिस टीम ने संदेही राजेश मण्डावी और निहाल पाटील को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मामले में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।