सडक़ें जर्जर हादसों का बढ़ा खतरा
छत्तीसगढ़ संवाददाता
प्रतापपुर, 6 मई। प्रतापपुर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद बॉक्साइट लोड भारी वाहनों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। निर्धारित रूट को नजरअंदाज कर सैकड़ों ट्रक मुख्य मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में बॉक्साइट लोड ट्रक प्रतापपुर, चंदौरा, रेवटी और खडग़ावा मार्ग से होकर निकल रहे हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और कई हादसे भी हो चुके हैं।
भारी वाहनों के दबाव से करोड़ों रुपए की लागत से बनी सडक़ें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जगह-जगह सडक़ उखडऩे से आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह नियमों का उल्लंघन संभव नहीं है। उनका कहना है कि कार्रवाई केवल औपचारिक रूप से की जाती है, जिसके बाद वाहनों को छोड़ दिया जाता है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध वसूली कर वाहनों को गुजरने देने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सडक़ की सुरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की बताई।
व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी और नगरवासी आंदोलन करेंगे। वहीं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बॉक्साइट ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लोग प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।