पथरिया जनपद सदस्य बोले-सीईओ फोन नहीं उठाते:दमोह में कहा-कार्यालय अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं मिलते हैं

दमोह जिले की पथरिया जनपद कार्यालय में मंगलवार सुबह निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जनपद सदस्य कालूराम पटेल जब कार्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि खरगराम पटेल भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने कार्यालय के अलग-अलग कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि कार्यालय में केवल दो कर्मचारी मौजूद मिले। जनपद सदस्य ने जताई नाराजगी जनपद सदस्य कालूराम पटेल ने कहा कि कार्यालय में मनमानी की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे कार्यालय आते हैं, अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं और केवल चपरासी मिलता है। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जनपद सीईओ को फोन लगाया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री से भी की जा चुकी है शिकायत कालूराम पटेल ने बताया कि तीन दिन पहले क्षेत्रीय विधायक और मंत्री लखन पटेल को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। चपरासी भी नहीं मिला मौजूद जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि खरगराम पटेल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय खोलने की जिम्मेदारी संभालने वाला चपरासी भी मौके पर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय आएंगे तभी आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के काम समय पर हो सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।