नेपानगर में देर रात तक चला दही हंडी उत्सव:बुरहानपुर की हनुमान व्यायामशाला ने जीता पुरस्कार, कईं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

नेपानगर के मातापुर बाजार ऑटो स्टैंड पर गुरुवार रात गजेंद्र पाटिल मित्र मंडल की ओर से दही हंडी उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें नेपानगर विधायक मंजू दादू, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बुरहानपुर की हनुमान व्यायामशाला की टीम ने दही हंडी फोड़कर 21 हजार रूपए का इनाम जीता। जन्माष्टमी के अवसर पर गजेंद्र पाटिल मित्र मंडल की ओर से आयोजित हर साल दही उत्सव का आयोजन किया जाता है। उत्सव में 4 टीमों ने भाग लिया। इसमें श्रीराम व्यायामशाला चिंचाला, हिन्दू वीर सेना लालबाग, हनुमान व्यायामशाला बुरहानपुर, प्रताप मंडल व्यायामशाला आदि ने भाग लिया। हनुमान व्यायामशाला बुरहानपुर की टीम ने दही हंडी फोड़कर 2100 हजार रूपए का पहला इनाम जीता। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। यह रहे मौजूद -इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, संजय विजयवर्गीय, संजय विजयवर्गीय, मनोज महेश्वरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिल वाघे, पिंटु जाधव, उप सरपंच गणेश पाटिल, प्रवीण काटकर, राजेश चौहान, विक्रम चौहान, मधु चौहान, छाया गुडगे, सुनीत वाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।