दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, 9 लोग घायल:नीमच के बघाना में अवैध नशे की शिकायत पर झगड़ा; जिला अस्पताल में भी भिड़ंत

नीमच के बघाना में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। अवैध नशे की शिकायत को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यह झगड़ा जिला अस्पताल तक पहुंच गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध नशे का कारोबार करने की पुलिस में शिकायत की थी। इससे नाराज होकर दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बघाना में हुई इस मारपीट में पहले पक्ष के शराफत, शदाकत अली शाह, जुबेदा बी और अशरफ घायल हुए। दूसरे पक्ष से समीर, सलमान और शाकिर घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। अस्पताल में पहले पक्ष के दो युवकों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद रफीक इमरजेंसी वार्ड के अंदर और अकबर अस्पताल के बाहर घायल हुए। पुलिस ने दोनों जगह मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली बघाना पुलिस और कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने अपनी टीम के साथ दोनों जगहों पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायलों को अस्पताल पहुंचाया देखिए तस्वीरें....