दतिया में कम हुआ सर्दी का असर:अभी हल्की ठंड का अहसास, 48 घंटे बाद 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दतिया में इस साल सर्दी का असर पिछले सालों की तुलना में काफी कम दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसके कारण हवाओं का रुख दक्षिणी और पश्चिमी हो गया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह रुका हुआ है। जिसके कारण जिले में रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटों में जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्तमान मौसम स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना कम है।