टीकमगढ़ पहुंची प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर:कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कलेक्ट्रेट में लेंगी अधिकारियों की बैठक

जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर आज टीकमगढ़ के दौरे पर हैं। वह भोपाल से चलकर सुबह 9 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ उन्होंने शिव धाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। कुंडेश्वर से लेकर टीकमगढ़ तक एक दर्जन स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में खड़े दिखे। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर आज पहली बार जिले के दौरे पर आई हैं। इसलिए जगह जगह उनके स्वागत के कार्यक्रम रखे गए हैं। वे शाम 5 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दोपहर 12 बजे से कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। दोपहर 3.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जिले के अधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद विचार परिवार के साथ चर्चा होगी और शाम 6 बजे टीकमगढ़ से ओरछा के लिए रवाना हो जाएगी। ओरछा पहुंच कर श्रीराम राजा सरकार के दर्शन और पूजा अर्चना करेगी। इसके बाद झांसी से भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। 3 बजे आयोजित होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर मीडिया से रुबरू होगी। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।