छतरपुर पथराव केस...50 करोड़ के मकान पर चला बुलडोजर:पूर्व सदर समेत करीब 200 लोगों पर FIR;पत्थरबाजी में TI समेत 3 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

छतरपुर में एक समुदाय को लेकर किसी शख्स के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोगों ने बुधवार शाम को सिटी कोतवाली पर पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी अरविंद कुंजर, आरक्षक भूपेंद्र प्रजापति और एडीएम के गनमैन राजेंद्र चढ़ार घायल हो गए। TI की हालत गंभीर है, जिनका ICU में इलाज चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने 46 लोगों पर नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों FIR दर्ज की है। वहीं, नया मोहल्ला निवासी हाजी शहजाद अली, पूर्व सदर को मुख्य आरोपी बनाया है। प्रशासन उसके 50 करोड़ के मकान पर बुलडोजर चलवा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अब समझे क्या था पूरा घटनाक्रम... शिकायत लेकर पहुंचे थे, हाथ में हथियार भी थे दरअसल, बुधवार शाम करीब 5 बजे थाने में शिकायती आवदेन लेकर पहुंचे थे। धीरे-धीरे और लोग जमा होते गए। सभी थाने के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भीड़ में कुछ लोग पुलिस को हथियार और हाथ में पत्थर लिए नजर आए। पुलिस ने मेन गेट बंद कर दिया। भीड़ ने पथराव शुरू किया, पुलिसकर्मी थाने के भीतर भागे मेन गेट के बंद होते ही भीड़ ने और जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ पुलिसकर्मी उन्हें शांत करवाने बाउंड्री वाल पर चढ़े। वे उन्हें शांत रहने की बात कहते रहे। टीआई अरविंद कुंजर भी आवेदन लेने थाने बाहर निकले। वे मेन गेट पर पहुंचे ही थे कि भीड़ में आए लोग विवाद करने लगे। बाहर से पथराव शुरू हो गया। बांउड्रीवॉल पर खड़े जवान कूदकर थाने के अंदर भागे। TI पर चाकू से वार, पकड़ने के दौरान हाथ में घुसा टीआई ने भी खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन पत्थरबाजी में वे और पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गए। टीआई को सिर, हाथ, पैर और सीने में पत्थर लगे हैं। जानकारी के मुताबिक भीड़ में से किसी ने उन पर चाकू से वार किया। वे अचानक मुड़े और चाकू देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की, जिससे चाकू हाथ में घुस गया। इलाज करने वाले डॉक्टर का भी कहना है कि हाथ पर जो घाव हैं, वो किसी धारदार हथियार के हैं। पूरे घटनाक्रम का कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो भी बनाया। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी कहती सुनाई दे रही है कि, परिसर में जो गाड़ी खड़ी है, उसमें कुछ लोग बैठे हैं। वे मर जाएंगे, उन्हें बाहर निकालिए। घायलों ने कहा- भागने के दौरान लगा पत्थर घटना में घायल एडीएम के गनमैन राजेंद्र चढ़ार और आरक्षक भूपेंद्र प्रजापति ने बताया कि, थाने के बाहर करीब 600 से 700 लोग जमा थे। उन्होंने आवेदन देने के दौरान बहस की। वे कमेंट करने वाले व्यक्ति पर FIR की मांग कर रहे थे। फिर अचानक दूसरी ओर से पथराव शुरू हो गया। हम सभी पत्थर से बचने के लिए इधर-उधर भागे। इस दौरान एक पत्थर आकर सीधे मेरे सिर पर लगा। इसके बाद और पत्थर आकर लगे। DIG बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी DIG ललित शाक्यवार ने बताया कि, 300 से 400 लोगों की भीड़ ज्ञापन देने आई थी। इनका कहना था कि उनके धर्म को लेकर गलत टिप्पणी की गई है। संबंधितों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। भीड़ अचानक उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े। पत्थरबाजों ने 50 से 60 पत्थर फेंके। इसमें TI के सिर और हाथ में गंभीर चोट है। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। TI अरविंद कुंजर की हालत गंभीर, ICU में भर्ती जिला अस्पताल के डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि टीआई अरविंद कुंजर समेत तीन लोगों को भर्ती कराया गया है। तीनों के सिर पर चोट आई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं, कुंजर के सिर, हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोट आई है। हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है।