गड़बड़ी के कारण CUET-UG 2026 का समय बदला:ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं होने के कारण पहली पारी की परीक्षा 2.23 घंटे देरी से शुरू हुई - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi
गड़बड़ी के कारण CUET-UG 2026 का समय बदला:ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं होने के कारण पहली पारी की परीक्षा 2.23 घंटे देरी से शुरू हुई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराए जाने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के पहले ही दिन ही भारी अव्यवस्था हो गई। ऑनलाइन पेपर अपलोड नहीं होने के कारण शनिवार सुबह की पारी की परीक्षा करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी। शनिवार को यह समस्या जयपुर सहित देश भर के परीक्षा केंद्रों पर रही। केंद्रों पर पुख्ता जानकारी न मिलने से स्टूडेंट्स और पेरेंट्स अमसंजस में रहे। कई सेंटर्स पर पेरेंट्स की नाराजगी भी देखने को मिली। NTA ने कहा- TCS की तकनीकी खराबी के कारण आई दिक्कत मामला बढ़ता देख NTA ने सफाई दी। NTA ने बताया कि परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी मेसर्स टीसीएस (TCS) की तकनीकी खराबी की वजह से यह बड़ी परेशानी खड़ी हुई। सर्वर में दिक्कत आने के कारण सेंटर्स पर समय से ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर अपलोड नहीं हो सका। 8 बजे ही करा ली एंट्री, 11:23 बजे तक नहीं खुला कंप्यूटर शनिवार सुबह की पारी का एग्जाम सुबह 9:00 बजे से शुरू होना था। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे ही गेट बंद कर एंट्री बंद कर दी गई थी। कैंडिडेट्स तय समय से काफी पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। तकनीकी खामी के कारण सुबह 11:23 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी। 3 घंटे से ज्यादा समय तक बिना किसी सही जानकारी के कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहने से अभ्यर्थियों में घबराहट और पेरेंट्स में खासा आक्रोश देखा गया। दूसरी पारी के समय में हुआ बदलाव पहली पारी में हुई भारी देरी का सीधा असर दूसरी पारी की परीक्षा पर पड़ा है। NTA ने आनन-फानन में दूसरी पारी के समय में संशोधन किया है। तकनीकी कमियों का खामियाजा अभ्यर्थी भुगतते हैं कैंडिडेट्स का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। तकनीकी समस्या दूर होने तक उन्हें इंतजार करने को कहा गया। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन तकनीकी तैयारियों में कमी का खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ता है। जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज सेंटर पर एग्जाम देने आए कैंडिडेट लविश कौशिक ने बताया कि सेंटर पर बहुत ही ज्यादा अव्यवस्था थी। NTA ने जताया खेद, छात्रों को नहीं होने देंगे नुकसान NTA ने कैंडिडेट्स और अभिभावकों को हुई भारी असुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर खेद जताया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सुबह की पारी के कैंडिडेट्स को इस तकनीकी देरी के कारण किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए तय किया गया पूरा समय दिया जाएगा। जयपुर के परीक्षा केंद्रों पर भी परेशानी जयपुर के दादी का फाटक स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग परेशान दिखे। सुबह तय समय पर गेट बंद कर दिया गया था। परीक्षा केंद्र में एंट्री के बाद CUET-UG के कैंडिडेट्स को तकनीकी खामी की जानकारी नहीं दी गई। शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा लगभग 11:23 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर कहा गया कि बच्चों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। CUET-UG देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा NTA कराती है। --- यह खबर भी पढ़िए… RPSC लेक्चरर और कोच-2025 एग्जाम कल से:3944 पदों के लिए 5.50 लाख कैंडिडेट देंगे परीक्षा,11 जून तक चलेगा एग्जाम; जानिए जरूरी नियम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन कल से शुरू होगा। इसमें प्रदेश के करीब 5.50 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कुल 3944 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाएं 31 मई से 11 जून 2026 तक ली जाएंगी। (पूरी खबर पढ़ें)