ग्राम धनगांव में दिव्यांग युवक की सर्पदंश से मौत:रात में बाथरूम जाते समय सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के साधन न मिलने से गई जान

हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव में एक दिव्यांग युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 3 बजे की घटना है। मृतक की पहचान शंकर देवड़ा (18) के रूप में हुई है। वह सत्यनारायण देवड़ा का पुत्र था। शंकर रात में बाथरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर पर डंक मार दिया। उसकी चीख सुनकर दादा कमल देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शंकर के पैर से खून निकल रहा था। घर पर ही प्राथमिक उपचार किया
रात का समय होने के कारण परिवार ने घर पर ही प्राथमिक उपचार किया। आसपास कोई वाहन या परिवहन का साधन नहीं मिलने के कारण वे शंकर को समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके। कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। रविवार दोपहर को जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।