गुना में कांग्रेस ने किया पंडित नेहरू को याद:जयंती पर नेहरू पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; श्रद्धा सुमन अर्पित किए

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती गुरुवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान हनुमान चौराहा स्थित नेहरू पार्क पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पंडित नेहरू का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके अलावा देश को आजाद करने में जवाहरलाल नेहरू के असाधारण योगदान को भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस देश की नींव रखने में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने देश के ताने बाने को बारीकी से समझा। वे एक महान इतिहासकार भी रहे। उनकी लिखी हुई किताबें हर कांग्रेसी को पढ़नी चाहिए। कार्यक्रम को और भी कई कांग्रेसियों ने संबोधित किए। उन्होंने भी देश को बनाने में नेहरू के योगदान पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, वरिष्ठ नेता नूरुल हसन नूर, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ, कैलाश नारायण भार्गव, पंकज कनेरिया, कन्हैयाराम अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सबसे पहले पंडित नेहरू की प्रतिमा की साफ सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।