लौट रहा था रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 सितंबर। खैरागढ़ जिले के गंडई नगर पंचायत में पदस्थ एक इंजीनियर की धमधा रोड़ स्थित दनिया पुल से गिरने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। रायपुर स्थित घर लौटने के दौरान बाइक समेत पुल से नीचे गिरने पर इंजीनियर की जान चली गई। गंडई पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सब इंजीनियर के पद पर गंडई नगर पंचायत में पदस्थ लोकेश शर्मा सोमवार शाम लगभग 5 बजे अपनी बाइक से रायपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दनिया पुल में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते वह बाइक समेत पुल से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में इंजीनियर की मौत हो गई। इस खबर के बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया।