कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा:हाथ पकड़कर तो चिल्लाई छात्रा, थाने पहुंचकर शिकायत की

इंदौर के छत्रीपुरा में रहने वाली एक कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी अपने चाचा की दुकान पर बैठकर पीड़िता पर नजर रखता था। उसके घर से निकलते ही पीछा करने लग जाता था। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कान्हा टांक निवासी इंदिरा नगर पर छेड़छाड़ और धमकाने का केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया कि कान्हा उसे कुछ समय से परेशान कर रहा है। कॉलोनी में कान्हा का चाचा सैलून है। कान्हा वहां आकर बैठ जाता है। दुकान से मुझ पर नजर रखता है। घर से निकलते ही वह पीछा करता है। शनिवार को भी कान्हा ने पीछा किया। उसने हाथ पकड़ लिया। धमकी दी कि बात नहीं की तो ठीक नहीं होगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कान्हा मौके से भाग गया। इसके बाद दुकानदार के मोबाइल से छात्रा ने घर पर जानकारी दी। छात्रा की मां उसे लेने पहुंची। छात्रा ने बताया कि आरोपी की हरकतों के चलते वह कॉलेज भी नहीं जा पाती। पुलिस ने शिकायत के बाद कान्हा पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।