कैट सरगुजा की कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, उपेंद्र गुप्ता बने प्रदेश मंत्री

छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,27 जुलाई। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सरगुजा की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कन्हैया गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों की प्रभावी सुरक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक व्यापारियों को कैट से जोडऩे और सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया।
बैठक में 12 से 14 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए सरगुजा से जाने वाले व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडल के पंजीयन, आवागमन, आवास एवं समन्वय की जिम्मेदारी अभिषेक सिंह पिंटू को सौंपी गई। अब तक रंजय स्वर्णकार, सुनील अग्रवाल, गुरुणध्वज गुप्ता, आदर्श बंसल, रविन्द्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, महेंद्र सिंह टुटेजा, अमित अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता एवं मुकेश शर्मा सहित कई व्यापारियों ने पंजीयन कराया है।
बैठक के दौरान सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता ने उपेंद्र गुप्ता को कैट छत्तीसगढ़ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति पर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक सिंह, रंजय स्वर्णकार, महेंद्र सिंह टुटेजा, मुकेश शर्मा, गुरुणध्वज गुप्ता, अमित अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल, राजीव छाबड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। अंत में व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुडक़र व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापारिक विकास के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।