एक साझा संस्मरण सुधियों की दस्तक किताब में छग और अन्य प्रदेशों के 60 से ज्यादा रचनाकार

साहित्य विधा समूह का स्थापना दिवस रायपुर, 12 अगस्त। साहित्य विधा समूह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आज वृंदावन हॉल में साझा संस्मरण संग्रह विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार , विशिष्ट अतिथि व्यंग्य यात्रा पत्रिका के संपादक श्री प्रेम जनमेजय विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ,अध्यक्ष श्री गिरीश पंकज, मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा ,वक्ता श्री शिव ग्वालानी, वक्ता श्री रामेश्वर शर्मा थे। समूह ने बताया कि साहित्य विधा संचालक मंडल के सदस्य डॉ. सरोज दुबे विधा, डॉ सीमा निगम, डॉ सीमा अवस्थी मिनी, विजया ठाकुर, प्रीति मिश्रा, नीता झा,ज्योति परमाले ,भारती यादव मेधा, सी ए सौरभ शुक्ला द्वारा साहित्य विधा की स्थापना दिवस समारोह में एक साझा संस्मरण सुधियों की दस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों के 60 से अधिक रचनाकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इस पुस्तक की संपादक विजया ठाकुर , सह संपादक प्रीति मिश्रा व ज्योति परमाले है। समूह ने बताया कि अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात् डॉ सरोज दुबे विधा ने सरस्वती वंदना किया। साथ ही साहित्य विधा की उपलब्धियाँ एवं जानकारी साझा की। स्वागत उद्बोधन डॉ सीमा निगम ने किया। सुधियों की दस्तक साझा संस्मरण संकलन की संपादक विजया ठाकुर ने पुस्तक की विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन डॉ सीमा अवस्थी मिनी व भारती यादव मेधा ने किया। समूह ने बताया कि चूंकि साहित्य विधा आयोजन समिति में महिलाएं ही हैं इसलिए मुख्य अतिथि डॉ अभिलाषा बेहार ने कहा कि कोई तस्वीर मुकम्मल नहीं औरत के बगैर, महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने मधुर वाणी में अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ भी किया।