उमरिया में बारिश से उफान पर नदी-नाले:जोहिला डैम के खोले गए 6 गेट, 24 घंटे में 104.9 मिमी बारिश दर्ज, घरों में घुसा पानी

उमरिया में लगातार बारिश के बाद जन जीवन प्रभावित हो गया है। जिले में शुक्रवार की रात से ही लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे फूलों के ऊपर से पानी बह रहा है। निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। पूरे जिले में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई है। बारिश के बाद बिरसिंहपुर पाली के वार्ड क्रमांक तीन के घरों में पानी घुसने से परेशानी हो रही हो। बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है। कृषि विभाग के अधिकारी आर एन परिहार ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के भी 6 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारी निगरानी में जुटे हुए हैं। जिले में बारिश के आंकड़े जिले मे बीते 24 घंटे में 104.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें बांधवगढ में 70.4 मिमी, मानपुर में 42.5 मिमी, पाली में 132.4 मिमी, नौरोजाबाद में 162.0 मिमी, चंदिया में 142.4 मिमी , करकेली में 110.2 मिमी बिलासपुर 74.4 मिमी वर्षा हुई है। जिले में 1जून से लेकर 24 अगस्त तक 786.5 मिमी वर्षा हुई है। उमरिया-संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 6 गेट खोल कर पानी छोड़ा गया। कितने मीटर खोले गए गेट