इंदौर वार्ड 83 उपचुनाव में आज प्रचार का थमेगा शोर:11 सितंबर को मतदान, 13 को आएगा परिणाम

इंदौर नगर निगम के वार्ड 83 उपचुनाव का प्रचार प्रसार आज थम जाएगा। मतदान 11 सितंबर को होना है। 13 सितंबर को परिणाम घोषित हो जाएंगे। जिसके बाद वार्ड 83 को नया पार्षद मिल जाएगा। चुनावी मैदान में यूं तो छह प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने विधायक मालिनी गौड़ समर्थक जीतू राठौर को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने विकास जोशी पर दांव लगाया है। हांलाकी इस चुनाव में कांग्रेस के डमी प्रत्याशी पप्पू मालवीय भी निर्दलीय मैदान में है। करीब 21 हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में पार्षद का पद कमल लड्डा के निधन के बाद खाली हुआ था। लड्‌ढा ने पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 11 हजार मतों से पराजित किया था। इस वार्ड को भाजपा का परंपरागत वार्ड माना जाता है। यही वजह है कि उपचुनाव में अब तक कोई बड़ी सभा आयोजित नहीं की गई। पिछले चुनाव में इस वार्ड से बीजेपी की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई थी।