इंदौर में बायपास पर दर्दनाक हादसा:खंडवा के युवक को फीनिक्स मॉल के पास वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अशोक निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा जिले का रहने वाला था और इंदौर में ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि देर रात वह बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान फीनिक्स सिटी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में पड़े युवक को देखा और एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया। देर रात युवक के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। कनाड़िया पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। गंभीर बीमारी के तनाव में महिला ने पीया एसिड, इलाज के दौरान मौत इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने घर में एसिड पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय ललिता पति मूलचंद जोशी ने बुधवार को अपने घर में एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर बेटे ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय ललिता गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उनका ऑपरेशन भी हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें लगातार यह डर बना हुआ था कि उनका इलाज सही तरीके से नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वह पिछले करीब छह महीने से तनाव में थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।