इंदौर-दुबई फ्लाइट दोबारा शुरू करने की मांग:सांसद ने केंद्रिय मंत्री को लिखा पत्र

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल से संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर से दुबई उड़ान को बंद हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इस उड़ान को अब दोबारा संचालित करने की मांग उठ रही है। इसके साथ ही शारजाह उड़ान के समय में भी बदलाव करने की मांग हो रही है। दरअसल, सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिख यह मांग की है। मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस माह से अपनी सीधी दुबई उड़ान को बंद कर दिया था। इसके बदले में कंपनी ने अपनी सप्ताह में दो दिन चलने वाली शारजाह उड़ान को सप्ताह में चार दिन कर दिया है। तभी लगातार सफर करने वाले यात्री और ट्रेवल एजेंट इसे दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से चर्चा की थी। इनके अलावा उन्हें पत्र भी लिखा है। दुबई उड़ान को फिर से बहाल किया जाएगा। इसके अलावा विंटर शेड्यूल में नई उड़ानों के संबंध में भी चर्चा हुई है। इधर, ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि जब से उड़ान बंद हुई है, लगातार पैसेंजर हमसें शिकायत कर रहे हैं। हमने भी सांसद शंकर लालवानी को बताया है कि इससे काफी नुकसान हो रहा है। दुबई की सीधी उड़ान जरूरी है। लोग अब इसके बजाए मुंबई-दिल्ली जाकर सीधी उड़ान ले रहे हैं। शारजाह उड़ान का समय है गलत जादौन ने बताया कि जब से यह उड़ान शुरू हुई है, हम लोग कह रहे है कि इस का समय ठीक नहीं है। उड़ान यहां से रात को चल कर वहां पर रात दो बजे पहुंचती है। शारजाह एयरपोर्ट से निकल कर दुबई में होटल तक पहुंचने में सुबह के चार बज जाते है। जिससे व्यक्ति को पूरे दिन का किराया लग जाता है। सबसे पहले जब यह उड़ान शुरू हुई थी। तब इसका समय दिन में था, जो काफी बेहतर था। उसमें यात्री दिन में ही दुबई पहुंच जाता था। शाम का समय लोकल घूमने के लिए मिल जाता था।