शिवराज के बेटे कार्तिकेय की बारात देवास पहुंची:आनंद भवन पैलेस में राज परिवार जैसा स्वागत, शहनाई बजी; जगह-जगह हुई आतिशबाजी

देवास में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की बारात का भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को जोधपुर जा रही बारात देवास से गुजरी। जामगोद में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने बारात का स्वागत किया। देवास में विधायक गायत्री राजे पवार और उनके परिवार सहित समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। आनंद भवन पैलेस में हुआ स्वागत
बारात में शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे शामिल थे। आनंद भवन पैलेस पर राज परिवार की तरह बारात का स्वागत किया गया। यहां शहनाई की धुन बजाई गई। देर रात जोधपुर रवाना हुई बारात
देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि स्वर्गीय महाराज साहब और शिवराज सिंह ने राजनीति एक साथ शुरू की थी। दोनों का आत्मीय संबंध था। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए देवास का विशेष ध्यान रखा। शहर के प्रमुख मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारात का स्वागत किया। देर रात बारात जोधपुर के लिए रवाना हो गई।