महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, लता उसेंडी ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोण्डागांव, 10 अप्रैल। महावीर जयंती पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में भगवान महावीर स्वामी के अनुयायियों और जैन समाज द्वारा भव्य नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह ओसवाल भवन से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरगीपाल स्थित महावीर मंदिर पहुंची और वहां से पुन: विभिन्न मार्गों से होते हुए विकास नगर, हनुमान मंदिर चौक से होकर ओसवाल भवन पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं, पुरुष, युवा और युवतियां पारंपरिक परिधान और धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। रैली के दौरान भक्ति गीत, झांकियां और धार्मिक ध्वज लहराते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। हनुमान मंदिर चौक पर कोण्डागांव की विधायक लता उसेंडी ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के बीच जल वितरण किया। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान महावीर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा पूर्वक नमन कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। जैन समाज के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार प्रकट किया। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, त्याग और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।