मुरैना में CRPF जवान को राह चलते हार्ट अटैक:स्कूटी चलाते समय बेसुध गिरे; लोगों ने 15 मिनट CPR देकर बचाई जान

मुरैना शहर की एम एस रोड पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से बाजार जा रहे सीआरपीएफ (CRPF) जवान को हार्ट अटैक आ गया। सड़क पर बेसुध गिरे खड़िया हार निवासी जवान कुलदीप तोमर को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर (CPR) देना शुरू किया और 15 मिनट की मशक्कत के बाद उनकी सांसें वापस लौट आईं। हालांकि, पास के एक निजी नर्सिंग होम ने परिजन न होने और बाद में डॉक्टर के न होने का हवाला देकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन जवान को इलाज के लिए किसी अन्य निजी अस्पताल ले गए। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। भोज भवन के सामने आया साइलेंट अटैक शहर की मुख्य सड़क एम एस रोड पर भोज भवन के सामने रविवार शाम 6:30 बजे एक स्कूटी सवार को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और वह सड़क पर गिर गया। सड़क के पास मौजूद लोगों में से कुछ ने इस साइलेंट अटैक को समझा और बिना देरी किए सड़क पर पड़े युवक को सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगभग 15 मिनट की सीपीआर के बाद युवक को होश आना शुरू हो गया। होश में आने पर युवक ने अपना नाम कुलदीप तोमर (निवासी खड़िया हार) और खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। इस दौरान सड़क पर सीपीआर देने का वीडियो भी सामने आया है। निजी नर्सिंग होम ने भर्ती करने से किया मना हार्ट अटैक के बाद सीपीआर देने से होश में आए सीआरपीएफ जवान को स्थानीय लोग सामने ही स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल कर्मचारियों ने परिजन साथ न होने के कारण जवान को भर्ती करने से मना कर दिया। जवान द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो कर्मचारियों ने डॉक्टर ना होने की बात कहकर उन्हें भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन जवान को लेकर किसी अन्य अस्पताल में इलाज के लिए रवाना हो गए।